आजसू का एक ही नारा, एक ही सिद्धांत, सिर्फ विकास : चंद्रप्रकाश

आजसू का पतरातू प्रखंड स्तरीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बरकाकाना : सामुदायिक भवन नयानगर बरकाकाना में बुधवार को आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुलेंद्र मुंडा व संचालन पिछड़ा वर्ग महासभा जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू ने किया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू […]

आजसू का पतरातू प्रखंड स्तरीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

बरकाकाना : सामुदायिक भवन नयानगर बरकाकाना में बुधवार को आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुलेंद्र मुंडा व संचालन पिछड़ा वर्ग महासभा जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू ने किया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चैधरी, रफीक अनवर, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, जिलाध्यक्ष विजय साहू, अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा, अल्पसंख्याक जिला सचिव एम रहमान, जिप सदस्य नरेश महतो, जिला प्रवक्ता हरेश राय, संजय यादव आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व सभी बूथों के कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. विधानसभा प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में परिवर्तन की लहर है.

इस बार झारखंड के लोगों के मूल्यों व उनके विषयों को देश के उच्च सदन तक पहुंचाने के लिए माटी से जुड़े नेता व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को लोकसभा क्षेत्र की जनता आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है. बड़कागांव विधानसभा विधायक के क्षेत्र से नदारद रहने से विकास का पहिया थम गया है.

बड़कागांव विधानसभा के विकास के लिए आजसू कृत संकल्पित है. रामगढ़ विधानसभा के तर्ज पर ही बड़कागांव विधानसभा का विकास किया जायेगा. जिलाध्यक्ष श्री साहू ने सभी से चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए पार्टी के नीति-सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचानें की बात कार्यकर्ताओं को कहीं.

मौके पर विशेश्वर महतो, दिलीप दांगी, विदेंश कुमार बेदिया, ब्रजेश सिंह, मुखिया गंगाधर बेदिया, फरीद अंसारी, द्वारीका महतो, धर्मेंद्र साव भापेाली, भुवनेश्वर महतो, किशुन नायक, रमेश प्रसाद, राहूल, विश्वरंजन सिंह, राघव अग्रवाल, द्वारीका अग्रवाल, रंजीज यादव, सुखदेव महतो, टीके महतो, रवि मुंडा, उज्जवल, लालू, दिलशान, नंदकिशोर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.