बिजली दर में 36.50 % वृद्धि का विरोध

बिजली दरों में हुई वृद्धि पर चिंता जतायी गयी रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिमखाना क्लब में जिला इंडक्शन आर फार्नेस व्यवसाय से जुड़े लोगों की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता संतु मानिक ने की. कहा गया कि राज्य सरकार व राज्य विद्युत विनायक आयोग ने बिजली की नयी दरें घोषित कर दी है. यह […]

बिजली दरों में हुई वृद्धि पर चिंता जतायी गयी

रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिमखाना क्लब में जिला इंडक्शन आर फार्नेस व्यवसाय से जुड़े लोगों की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता संतु मानिक ने की. कहा गया कि राज्य सरकार व राज्य विद्युत विनायक आयोग ने बिजली की नयी दरें घोषित कर दी है.
यह दर एक अप्रैल से लागू हो जायेगी. बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बढ़ायी गयी बिजली की दरों से जिला के कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ताला लग जायेगा. पूर्व में जेबीवीएनएल औद्योगिक प्रतिष्ठानों से चार रुपये प्रति यूनिट बिजली का मूल्य लेता था, परंतु राज्य सरकार ने बिजली मूल्य को बढ़ा कर 5.50 रुपये कर दिया है.
बिजली मूल्यों में 36.50 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है. यह वृद्धि पहले की तुलना में अधिक है. इससे औद्योगिक प्रतिष्ठानों को काफी परेशानी होगी. ऐसी परिस्थिति में उद्योग को चलाना काफी मुश्किल होगा. पिछले दो वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार ने भी बिजली के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि की थी. इसके बाद वहां के औद्योगिक संचालकों ने राज्य सरकार को समस्या से अवगत कराया. इस निर्णय को वापस कर उचित मूल्य लागू किया गया.
झारखंड में भी सरकार को उद्योग में आनेवाली समस्याओं पर सकारात्मक पहल कर प्रतिष्ठानों को बंद होने से बचाने की पहल करनी होगी. वर्तमान में 15 करोड़ बिजली बिल और 10 करोड़ टैक्स भुगतान औद्योगिक प्रतिष्ठानों भुगतान करते हैं. वर्तमान में रामगढ़ जिला के उद्योग संचालक लगभग 15 करोड़ बिजली बिल विभाग को प्रतिमाह विभाग को जमा करते हैं.
लगभग 10 करोड़ टैक्स के रूप में प्रतिमाह जमा करना पड़ता है. बैठक में दीपक जैन, गौतम जालान, दीपक मंगलम, धनंजय कुमार मानिक, योगेश मानिक, केशव अग्रवाल, सुनील बंसल, दीपक राज मंगलम, मेहर वसंत, विनोद अग्रवाल, रंजय कुमार, धनंजय कुमार, कामेश्वर आलिया, अंकित शारदा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.