रामगढ़ : मुठभेड़ में पीएलएफआइ का जोनल कमांडर बाजीराम ढेर

रामगढ़ : पीएलएफआई उग्रवादी के जोनल कमांडर बाजीराम महतो बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. गुरुवार को एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाजीराम उर्फ रंजीत अपने दो-तीन साथियों के साथ कुजू के सीमावर्ती क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. […]

रामगढ़ : पीएलएफआई उग्रवादी के जोनल कमांडर बाजीराम महतो बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. गुरुवार को एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाजीराम उर्फ रंजीत अपने दो-तीन साथियों के साथ कुजू के सीमावर्ती क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.
बड़की डुंडी में रात करीब नौ बजे दो बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. इसी बीच बाइक सवार अपराधी गोली चलाते हुए भागने लगा. पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन अपराधी नहीं माने और फायरिंग करने लगे. आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोली चलायी, जो बाजीराम की कनपट्टी में लगी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मुठभेड़ स्थल से दो देसी कट्टा, दो बैग व एक बाइक मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >