शीघ्र हाइटेक होगा रामगढ़ रेलवे स्टेशन : विजय गुप्ता

मां छिन्नमस्तिका मंदिर के प्रारूप में तैयार हो रहा है स्टेशन निरीक्षण में रेलवे परिसर में गंदगी देख नाराजगी जतायी रामगढ़ : रामगढ़ जिलावासियों को शीघ्र ही हाईटेक रामगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाएं मिलेंगी. रेलवे प्रशासन एक करोड़ 45 लाख की लागत से स्टेशन को हाईटेक कर रहा है. उक्त बातें डीआरएम रांची विजय गुप्ता […]

मां छिन्नमस्तिका मंदिर के प्रारूप में तैयार हो रहा है स्टेशन

निरीक्षण में रेलवे परिसर में गंदगी देख नाराजगी जतायी
रामगढ़ : रामगढ़ जिलावासियों को शीघ्र ही हाईटेक रामगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाएं मिलेंगी. रेलवे प्रशासन एक करोड़ 45 लाख की लागत से स्टेशन को हाईटेक कर रहा है. उक्त बातें डीआरएम रांची विजय गुप्ता ने बुधवार को रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दाैरान पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि स्टेशन में यात्रियों के बैठने के लिए वातानुकूल कमरा, कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ सुलभ शौचालय सहित अन्य कई सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी.
उन्होंने कहा कि रामगढ़ कैंट के रेलवे स्टेशन को मां छिन्नमस्तिका मंदिर के प्रारूप के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसकी दीवारों पर झारखंड की कई कला संस्कृति भी दिखेंगी. स्टेशन के बाहर सामने परिसर में यात्रियों के लिए लॉज का निर्माण किया जा रहा है. यह स्टेशन पूरी तरह मॉडल स्टेशन की तरह होगा. श्री गुप्ता ने निरीक्षण के क्रम में रेलवे कर्मियों के आवास, सुरक्षा व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, यात्रियों की सुविधा व शौचालय का जायजा लिया. स्टेशन परिसर बाउंड्री क्षेत्र में फैली गंदगी को देख कर हुए नाराजगी जतायी. स्टेशन मास्टर को फटकार लगायी.
उन्होंने तत्काल स्टेशन क्षेत्र की बाउंड्री को बंद करने और कचरे की सफाई का निर्देश दिया. बुधवार को रांची हटिया मुरी और रामगढ़ स्टेशनों का निरीक्षण किया. मौके पर डीआरएम के साथ सीनियर डीओएम नीरज कुमार, डीएससी महेश्वर सिंह, डीसीएम अनीश कुमार, डीएमइ को-ऑर्डिनेटर अमित कंचन, स्टेशन मास्टर आशीष कुमार झा, रामगढ़ रेलवे पुलिस स्टेशन के अवर निरीक्षक सह प्रभारी रवि कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.