मजदूरों की समस्याअों को लेकर प्रबंधन के साथ बैठक

उरीमारी : ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सीसीएल उरीमारी परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी बीबी मिश्रा के साथ बैठक की. बैठक में काउंसिल ने क्षेत्र के कोयला श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा. एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के कर्मियों की समस्याओं को रखते हुए उसके निदान की मांग […]

उरीमारी : ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सीसीएल उरीमारी परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी बीबी मिश्रा के साथ बैठक की. बैठक में काउंसिल ने क्षेत्र के कोयला श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा.

एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के कर्मियों की समस्याओं को रखते हुए उसके निदान की मांग की. प्रतिनिधियों ने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार प्रबंधन से मांग की गयी है, लेकिन प्रबंधन हमारी मांगों पर बहुत ज्यादा गंभीर नहीं दिख रहा है.

इससे काउंसिल व इससे जुड़े कर्मियों में प्रबंधन के विरुद्ध असंतोष का भाव पनप रहा है. प्रतिनिधियों की मांगों को सुनने के बाद प्रबंधन ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया. कहा कि प्रबंधन सभी कर्मियों के मुद्दे पर गंभीर है.

उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. बैठक में उप प्रबंधक कार्मिक सुनील कुमार गुप्ता, काउंसिल के एरिया सचिव बाबूलाल मांझी, उरीमारी अध्यक्ष गणेश राम, सचिव शिवचरण करमाली, हाकिम मांझी, देवराम, मनीषराम मांझी, एचके कुल्लू, रमेश कुमार, बाल्मिकी यादव, ए रूंडा, हरिनंदन प्रसाद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >