बरकाकाना : पंचायत भवन बरकाकाना के समीप बन रहे अस्पताल का काम पुलिस की उपस्थिति में फिर से गुरुवार को शुरू हुआ. स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा 100 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य वृज नारायण प्रसाद एंड सन्स कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है. निर्माण स्थल पर बीते 22 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात अपराधी ने मोबाइल में धमकी देकर काम बंद करने की बात कहीं गयी थी.
पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू

पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू
Copied link
बरकाकाना : पंचायत भवन बरकाकाना के समीप बन रहे अस्पताल का काम पुलिस की उपस्थिति में फिर से गुरुवार को शुरू हुआ. स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा 100 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य वृज नारायण प्रसाद एंड सन्स कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है. निर्माण स्थल पर बीते 22 जनवरी को सुबह लगभग 10 […]
इसके बाद 25 जनवरी की दोपहर तीन बाइक में आये सात अपराधियों ने साइट इंचार्ज को बिना बात किये काम नहीं करने की धमकी दी गयी. साथ ही चेताया कि काम बंद नहीं हुआ, तो अस्पताल के कॉलम के नीचे गाड़ देंगे. इससे अस्पताल के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों में दहशत व्याप्त है. इसके बाद 27 जनवरी से काम बंद हो गया.
अस्पताल निर्माण में लगे के साइट इंचार्ज ने बरकाकाना ओपी में 28 जनवरी को आवेदन देकर अपराधी संगठन पर धमकाने का केस दर्ज कराया था. इधर, गुरुवार को बरकाकाना ओपी प्रभारी संतोष गुप्ता ने पुलिस की तैनाती का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.