शहरी क्षेत्र के गरीबों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

रामगढ़ : सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीबों के इलाज के लिए एनआरएचएम के तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना प्रारंभ की है. इसे लेकर उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में मंगलवार को पहली बैठक हुई. बैठक में शहरी स्वास्थ्य मिशन को लेकर सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गयी. इस संबंध में […]

रामगढ़ : सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीबों के इलाज के लिए एनआरएचएम के तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना प्रारंभ की है. इसे लेकर उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में मंगलवार को पहली बैठक हुई. बैठक में शहरी स्वास्थ्य मिशन को लेकर सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गयी.

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए इस योजना के तहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. सरकार द्वारा इस योजना में चिकित्सक समेत चिकित्सा कर्मियों का पद भी सृजित किया है. जब तक सरकार द्वारा सृजित पदों पर लोगों की नियुक्ति नहीं कर दी जाती है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनआरएचएम व सरकारी चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से गरीबों को चिकित्सा सेवा प्रदान की जायेगी. शहर के तीन स्थानों पर अस्पताल शुरू कराना है.

जगह का भी चयन कर लिया गया है. चयनित स्थान सौदागर मुहल्ला, गोल पार व बाजार टांड़ है. बैठक में सिविल सजर्न प्रदीप कुमार पांडेय, डा केएन प्रसाद, डॉ महालक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >