इंजीनियरिंग कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम के साथ टेकफिएस्टा शुरू, प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं

चितरपुर : मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार शाम को तीन दिवसीय टेकफिएस्टा (टेक्निकल फेस्टिवल) का रंगारंग आगाज हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एशियन गेम्स में सिल्वर गोल्ड मेडलिस्ट विजेता मधुमिता ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत गा कर किया गया. छात्रों ने टेकफिएस्टा का गीत भी गाया. मुख्य अतिथि ने टेकफिएस्टा […]

चितरपुर : मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार शाम को तीन दिवसीय टेकफिएस्टा (टेक्निकल फेस्टिवल) का रंगारंग आगाज हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एशियन गेम्स में सिल्वर गोल्ड मेडलिस्ट विजेता मधुमिता ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत गा कर किया गया. छात्रों ने टेकफिएस्टा का गीत भी गाया.
मुख्य अतिथि ने टेकफिएस्टा को लेकर टी-शर्ट लांच किया. मुख्य अतिथि मधुमिता ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है. यहां के छात्रों में भी काफी टैलेंट है. प्राचार्या ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इस कॉलेज में टेकफिएस्टा का तीसरा वर्ष है. उन्होंने सभी को सफलता की बधाई दी. संचालन तृतीय वर्ष के छात्र गौतम व छात्रा अर्पिता ने किया.
मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, छात्र संघ के राजेश महतो, प्राचार्या श्रावणी रॉय, नजमुल इसलाम, डीन डॉ सौरभ सिन्हा, ओएसडी डॉ एम के सामंता, डॉ आदित्य कुमार सिंह, पंकज सरकार, नीलेश कुमार, सुभोजित पॉल, कुंदन कुमार, शालिनी मिश्रा, रेणुका शाहा, प्रसादी साव शामिल थे. कार्यक्रम के आयोजन में तृतीय वर्ष के छात्रों का अहम योगदान है. इससे पूर्व, दिन में रोबोटिक्स, रोबो मारिया, फन गेम, एलक्टरों हंट, रोबोवार सहित कई इवेंट्स हुए.
छात्र-छात्राओं ने कई नृत्य प्रस्तुत किये : कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया. छात्र नीरज यादव, छात्रा शिवानी रॉय, गीता, ममता, अंजली ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. कॉलेज की प्रोफेसर शालिनी मिश्रा ने गीत गा कर लोगों को झुमाया. टेकफिएस्टा को लेकर पूरे कॉलेज को दुल्हन की तरह सजाया गया. कार्यक्रम में बीआइटी सिंदरी धनबाद, के के पॉलिटेक्निक, सीआइटी रांची, सीवी रमन भुवनेश्वर, सिल्ली पॉलिटेक्निक, चाईबासा सहित कई जगहों के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज के सैकड़ों प्रतिभागी पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.