दूसरे के एकाउंट से लाखों की निकासी

गोला : गोला थाना के कोरांबे (हेंसापोड़ा) निवासी रंजीत रजवार ने साइबर क्राइम के ठगों पर अपने एकाउंट सेे लाखों रुपये अवैध तरीके से लेन-देन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आवेदन देकर इसकी शिकायत गोला थाना में की है. इसमें उन्होंने लिखा है कि गांव के ही डेविड महतो व भुभई निवासी अनुज करमाली […]

गोला : गोला थाना के कोरांबे (हेंसापोड़ा) निवासी रंजीत रजवार ने साइबर क्राइम के ठगों पर अपने एकाउंट सेे लाखों रुपये अवैध तरीके से लेन-देन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आवेदन देकर इसकी शिकायत गोला थाना में की है. इसमें उन्होंने लिखा है कि गांव के ही डेविड महतो व भुभई निवासी अनुज करमाली ने उससे एक कंपनी में काम दिलाने के नाम पर एसबीआइ का पासबुक (खाता संख्या 33283216069) की छायाप्रति मांगा था.
उसे देकर वह काम करने के लिए रांची चला गया. मेरे जाने के बाद दूसरे दिन फिर दोनों मेरे घर पर आकर मेरी पत्नी से एटीएम कार्ड व पासवर्ड मांग कर ले गये. एक सप्ताह पूर्व बैंक अधिकारी मेरे घर पहुंचे और मेरे एकाउंट से दो माह के अंदर तीन से चार लाख रुपये के लेन-देन की जानकारी दी. मेरे घरवालों ने मुझे इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल पर मैसेज आने भी बंद हो गये हैं. इसके कारण उसे लेनदेन की जानकारी नहीं हो पायी. रंजीत ने बताया कि वह एक मजदूर हैं.
किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. हमें दोनों ने साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं दूसरी अोर राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य दूसरे राज्यों के खाता से पैसा ट्रांसफर किया गया है. पैसे मिलने के बाद उसकी निकासी भी कर ली गयी है. इससे आशंका है कि रंजीत के खाता का इस्तेमाल साइबर क्राइम ठग ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >