..आठ दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित, पानी के लिए हाहाकार

गोला प्रखंड के पूरबडीह गांव में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति पूर्ण रुप से बंद है. जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गोला. गोला प्रखंड के पूरबडीह गांव में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति पूर्ण रुप से बंद है. जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि गांव में 500 से अधिक लोगों के घरों में पेयजल को लेकर कनेक्शन है. पानी सप्लाई बंद होने से कुआं का गंदा पानी पीने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में पंचायत की मुखिया से शिकायत की गयी है. लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी पानी सप्लाई चालू नहीं हो पाया है. झारखंड कुम्हार महासंघ के जिलाध्यक्ष राधा विनोद प्रजापति ने पानी की समस्या को गांव का मुख्य समस्या बताया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पानी सप्लाई शीघ्र चालू करने की मांग की है. वहीं गोला के लाला मुहल्ला, बीएस रोड़ सहित आसपास के टोलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विधायक एवं सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है. लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है. पेयजल विभाग के कनीय अभियंता ने कहा कि मोटर खराब हो गया है. जिसे मरम्मति के लिए रांची भेजा गया है. मोटर बनने के बाद पानी सप्लाई शीघ्र चालू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >