..रामगढ़ मिनी मैराथन का निबंधन फार्म लांच, 29 मार्च को होगा मैराथन

दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन को लेकर मंगलवार को रामगढ़ स्थित होटल सैनी में आयोजन समिति की एक बैठक हुई.

रामगढ़. दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन को लेकर मंगलवार को रामगढ़ स्थित होटल सैनी में आयोजन समिति की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक गोपाल राम ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित 15 मार्च की तिथि में बदलाव करते हुए अब दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन का आयोजन 29 मार्च रविवार को करने का निर्णय लिया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों द्वारा इस अवसर पर मिनी मैराथन का निबंधन फॉर्म लॉन्च किया गया. बताया गया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 10 मार्च से ही शुरू हो गयी है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि इस मिनी मैराथन में केवल झारखंड राज्य के प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे. इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों से काफी संख्या खिलाड़ी व एथलीट भाग लेंगे. इस वर्ष मिनी मैराथन में 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग, छह किलोमीटर महिला वर्ग व दो किलोमीटर रन एंड फन दौड़ शामिल है. सभी वर्ग के लिये अलग-अलग नकद पुरस्कार दिया जायेगा. इसमें विजेता प्रतिभागी को अधिकतम 51 हजार व पांच हजार की राशि दी जायेगी. सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, बिब नंबर, फिनिशर मेडल, रिफ्रेशमेंट व पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिलेगा. बैठक में आयोजन की रूपरेखा, रूट प्लान, प्रतिभागियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुयी. संचालन समिति के सचिव सीडी सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय, कोषाध्यक्ष कृति गौरव, अंकित सिंह, मनीष पॉल, सुमित कुमार, सूरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >