जिले में 80 करोड़ रुपये का कारोबार

रामगढ़ : धनतेरस पर जिले भर में लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी कर घर में सुख-समृद्धि आने की कामना की. धनतेरस पर संध्या से खरीदारी का शुभ मुहूर्त था. पूरे रामगढ़ जिला में अनुमान के मुताबिक 70 से 80 करोड़ रुपये की खरीदारी लोगों ने की. बाजारों में पैदल चलने तक की जगह नहीं […]

रामगढ़ : धनतेरस पर जिले भर में लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी कर घर में सुख-समृद्धि आने की कामना की. धनतेरस पर संध्या से खरीदारी का शुभ मुहूर्त था. पूरे रामगढ़ जिला में अनुमान के मुताबिक 70 से 80 करोड़ रुपये की खरीदारी लोगों ने की. बाजारों में पैदल चलने तक की जगह नहीं थी. दुकानों में लोग लाइन लगा कर खरीदारी कर रहे थे.
शहर में हुंडई कपंनी के शो-रूम वत्सल हुंडई समेत अन्य चार पहिया वाहनों के शो रूमों में भी काफी संख्या में लोगों ने चार पहिया वाहनों की खरीदारी की. सभी कंपनी के चार पहिया वाहनों में लगभग पांच सौ वाहनों की खरीदारी की गयी. लोगों ने फिनांसर के माध्यम से ट्रक, बस व कार आदि की खरीदारी की.
शहर के यामाहा कंपनी के शो-रूम शिवम बाइक, बजाज कंपनी के शो-रूम वोल्कन बजाज, केटीएम कंपनी के शो रूम रामगढ़ केटीएम समेत अन्य कंपनी के दो पहिया वाहनों के शो-रूम में भारी भीड़ खरीदारों की रही. सभी कपंनी के दो पहिया वाहनों को मिला कर लगभग दो हजार वाहनों की खरीदारी लोगों ने की.
इसके अलावा बगड़िया ज्वेलर्स समेत अन्य सोना-चांदी दुकानों से लोगों ने सिक्के, गहने, चांदी के गहने व बरतन की खरीदारी की. इसके अलावा लोगों ने बरतन, इलेक्ट्राॅनिक सामान, मोबाइल, सजावट के सामान आदि की भी खरीदारी की. इन वस्तुओं के दुकानों में भारी भीड़ रहीं. देर रात तक लोगों को खरीदारी करते देखा गया. पुलिस प्रशासन भी देर रात तक बाजारों में सुरक्षा के दृष्टीकोण से गश्त करती रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >