भुरकुंडा : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा द्वारा 28 अक्तूबर को हजारीबाग के आकाशदीप हॉल में आरक्षण बढ़ाओ, अधिकार दो सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसकी सफलता के लिए बुधवार को जवाहर नगर भुरकुंडा पंचायत भवन में मोर्चा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुकेश लाल सिंदुरिया ने की. संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया.
बैठक में मोर्चा के केंद्रीय संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि वैश्य मोर्चा अपने अधिकार के लिए लगातार आंदोलन कर रहा है. अधिकार मिलने तक हम अपने संघर्ष को जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण व वैश्य आयोग का गठन करने की मांग को लेकर राज्य में क्रमवार आंदोलन चलाया जा रहा है. आरक्षण नहीं मिलने के कारण हमारे समाज के युवाओं को रोजगार व शिक्षा में काफी दिक्कतें हो रही है. श्री साहू ने कहा कि उक्त सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति तैयार की जायेगी.
बैठक में भुवनेश्वर साव, भगवान दास, उपेंद्र गुप्ता, आरएन प्रसाद, गीता देवी, गीता गुप्ता, ललन साव, मंजु प्रसाद, लक्खी राणा, गुलाब प्रसाद साहू, उपेंद्र साव, संगीता देवी, सरिता देवी, वीणा देवी, शकुंतला देवी, प्रेम साहू, हरि राज आदि उपस्थित थे. बैठक में 29 नवंबर को खुला अधिवेशन कार्यक्रम करने का भी निर्णय हुआ.
