प्रखंड के 12 सौ लोगों ने राशन कार्ड किया सरेंडर

प्रखंड के 12 सौ लोगों ने राशन कार्ड किया सरेंडर

मांडू़ : उपायुक्त के निर्देश पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस के जिले में अवैध रूप से राशन का उठाव कर रहे लोगों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापेमारी अभियान से भयभीत होकर सक्षम लोग राशन कार्ड सरेंडर करने लगे हैं.

अब तक प्रखंड के 12 सौ लोगों ने अपना राशन कार्ड प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा कराया है. साथ ही कानूनी कार्रवाई और मोटे फाइन से बचने के लिए वर्षों से अवैध रूप से कार्ड बना कर अनाज का उठाव कर रहे लोग आज स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर रहे हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >