29 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या शून्य
कुजू : जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में हुई. मैट्रिक की प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने हिंदी ए व हिंदी बी की परीक्षा दी. सभी केंद्रों में 1893 परीक्षार्थी शामिल हुए. 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पब्लिक उच्च विद्यालय कुजू में बिरसा सरस्वती विद्या मंदिर बड़की डुंडी, अपग्रेड हाई स्कूल दिगवार व आवासीय विद्यलाय मांडू के 438 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 13 अनुपस्थित रहे. बालिका उच्च विद्यलाय मुरपा कुजू में डॉ राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय घाटो, कस्तूरबा उच्च विद्यालय मांडू, प्रोजेक्ट हाई स्कूल मांडू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनुआ, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कंजगी के 389 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
रामानगर स्थित छोटानागपुर महाविद्यालय में 511 परीक्षार्थी शामिल हुए. 10 परीक्षार्थी परीक्षा से बाहर रहे. श्रमिक प्लस टू उच्च विद्यालय तोपा पिंडरा में करमा उच्च विद्यालय करमा के 555 परीक्षार्थी शामिल हुए. इसमें चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने पब्लिक उच्च विद्यालय कुजू व बालिका उच्च विद्यालय मुरपा की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय की परीक्षा में केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही. परीक्षा को सफल बनाने में पब्लिक उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक प्राचार्य गीतांजलि कुमारी, सुरक्षा व्यवस्था में कुजू ओपी के सअनि विजय कुमार, बालिका उच्च विद्यालय में दंडाधिकारी राम लाल रजक व केंद्राधीक्षक प्राचार्य कुलदीप प्रसाद, सीएन कॉलेज में दंडाधिकारी के रूप में शैलेंद्र कुमार, केंद्राधीक्षक प्राचार्य डॉ केपी पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था में कुजू ओपी प्रभारी संजय कुमार, सअनि राजेश कुमार मौजूद थे. तोपा में केंद्राधीक्षक शीला कुमारी व सुरक्षा व्यवस्था में कुजू ओपी के सअनि उमाशंकर सिंह मौजूद थे.
