सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

गोला. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक से केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों के रख-रखाव व मरम्मत पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने व अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया. निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में डॉ अनिल कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए टीमवर्क और समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >