::: हजरत दाता हैदातुल्लाह के उर्स पर 12 को कव्वाली

हजरत दाता हैदातुल्लाह के उर्स पर 12 को कव्वाली

बरकाकाना. हजरत दाता हैदातुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स 12 अप्रैल को मनाया जायेगा. उर्स को लेकर कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव ने की. बैठक में उर्स के अवसर पर 12 अप्रैल को हजरत दाता हैदातुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी करने व रात आठ बजे से कव्वाली मुकाबला आयोजन करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव ने बताया कि कव्वाली में मुंबई के आरिफ नाज कव्वाल और झारखंड की शाहीन शबा भारती कव्वाला के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद व महाप्रबंधक संजय कुमार होंगे. मौके पर मोकीम आलम, फरीद अंसारी, मो शफीक, मोहम्मद आजाद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >