मालवाहक वाहनों की जांच में 4.18 लाख का कटा चालान

मालवाहक वाहनों की जांच में 4.18 लाख का कटा चालान

रामगढ़. जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को गोला-सिकिदरी फोरलेन पर भारी व ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रक, ट्रेलर व डंपर जैसे भारी मालवाहक वाहनों की विशेष रूप से जांच की गयी. जांच के दौरान विभिन्न ओवरलोडेड वाहनों पर चार लाख 18 हजार नौ सौ रुपये का चालान काटा गया. जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे थे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने मौके पर सभी आवश्यक कागजात की जांच की और नियम उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित वाहनों पर चालान किया. डीटीओ अनुराग कुमार तिवारी ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है. इससे आम नागरिकों की जान को खतरा होता है. उन्होंने वाहन चालकों व मालिकों से निर्धारित मानकों का पालन करने व ओवरलोडिंग से बचने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >