कार्यशाला में शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी

कार्यशाला में शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी

रामगढ़. रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला संपन्न हुई. समापन सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश बगड़िया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. सुरेश बगड़िया ने कहा कि शिक्षक समाज के स्तंभ हैं. कार्यशाला के दौरान नये शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन को लेकर विभिन्न योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. प्रधानाचार्य प्रवीण के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत हुए परिवर्तनों की जानकारी दी गयी. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल ने आचार्यों को अनुशासन, समर्पण व आत्मविकास के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में शिक्षण विधियों, नवाचारों, गतिविधि आधारित शिक्षण, मूल्यपरक शिक्षा एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >