गायत्री कॉलोनी के आवास से 10 लाख के जेवर की चोरी

थाना में आवेदन दिया, पुलिस कर रही है जांच रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची रोड गायत्री कॉलोनी पनशालाटांड़ के एक आवास से मंगलवार की रात लगभग 10 लाख रुपये के गहने व कागजात की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में रामगढ़ थाना में गायत्री कॉलोनी निवासी जनार्दन गिरि ने थाना में आवेदन […]

थाना में आवेदन दिया, पुलिस कर रही है जांच

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची रोड गायत्री कॉलोनी पनशालाटांड़ के एक आवास से मंगलवार की रात लगभग 10 लाख रुपये के गहने व कागजात की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में रामगढ़ थाना में गायत्री कॉलोनी निवासी जनार्दन गिरि ने थाना में आवेदन दिया है. जनार्दन गिरि ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी व बेटा राजेश गिरि के साथ गायत्री कॉलोनी रांची रोड में अपने आवास में रहते हैं.
घर में तीन किरायेदार भी रहते हैं. मंगलवार की रात लगभग 11 बजे तक टीवी देखने के बाद सभी लोग सो गये. सुबह किरायेदार शिक्षक रामानंद सिंह जब स्कूल जाने के लिए उठे, तो कमरे का दरवाजा बंद पाया. उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी. आवाज देने के बाद घर के सभी लोगों को घर में चोरी होने की जानकारी मिली. राजेश गिरि ने बताया कि लगभग डेढ़ बजे वह लघु शंका के लिए जगे थे. लघु शंका करने के बाद वापस अपने कमरे में आकर सो गये. चोरों ने गोदरेज की चाबी लेकर गोदरेज खोला और आभूषण सहित तीन मोबाइल की चोरी कर ली. इसमें एक मोबाइल उनके पिता व दो किरायेदार शिक्षक रामानंद सिंह के हैं.
चोरी गये सामान की सूची: जनार्दन गिरि ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर चोरी गये सामान की सूची दी है. इसमें सोना का झुमका, सोना का टॉप्स, सोना की मंगटीका, सोने की दो अंगूठी, चांदी व सोने की एक-एक हसूली, चांदी की दो जोड़ी चूड़ी, चांदी के तीन पायल, चांदी की आठ जोड़ी बिंदिया, पुराना चांदी के 50 सिक्के, बैंक ऑफ इंडिया व एसबीआइ के एटीएम व फिक्स डिपोजिट के कागजात, एनएससी, आधार कार्ड व पैन कार्ड शामिल हैं. बुधवार सुबह रामगढ़ थाना के एएसआइ राजेश राय जनार्दन गिरि के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >