कोयला लदे दो ट्रैक्टर जब्त

केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत लइयो चौक के समीप पुलिस ने सोमवार की रात अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. दोनों ट्रैक्टरों को ओपी परिसर में रखा गया है. दोनों ट्रैक्टरों पर तीन- तीन टन अवैध कोयला रखा गया था. पुलिस ने चालक व मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है. ओपी […]

केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत लइयो चौक के समीप पुलिस ने सोमवार की रात अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. दोनों ट्रैक्टरों को ओपी परिसर में रखा गया है. दोनों ट्रैक्टरों पर तीन- तीन टन अवैध कोयला रखा गया था. पुलिस ने चालक व मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है. ओपी प्रभारी राधेश्याम राम ने बताया कि लइयो चौक के पास ट्रैक्टर पर कोयला लोड करने की गुप्त सूचना मिली थी. कोयला को बाहर भेजने का प्रयास किया जा रहा था. इसके बाद छापामारी की गयी. अंधेरे का लाभ लेकर चालक भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >