गैस एजेंसी के लेखापाल से ढाई लाख की छिनतई

रामगढ़ : रामगढ़ गैस एजेंसी के लेखापाल असीम पाल से बाइक सवार दो अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूट लिये. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे असीम पाल बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे. थाना चौक स्थित गैस एजेंसी के पास पल्सर बाइक से दो अपराधी वहां पहुंचे. वे […]

रामगढ़ : रामगढ़ गैस एजेंसी के लेखापाल असीम पाल से बाइक सवार दो अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूट लिये. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे असीम पाल बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे. थाना चौक स्थित गैस एजेंसी के पास पल्सर बाइक से दो अपराधी वहां पहुंचे. वे लोग रुपयों से भरा बैग लूट कर रांची रोड की तरफ भाग गये.

इसकी जानकारी लेखापाल असीम पाल ने दुकान संचालक अरुण कुमार को दी. इसके बाद रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसमें असीम पाल ने पुलिस को बताया कि बैग में ढाई लाख रुपये आैर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक बुक भी था. रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >