चितरपुर : बाबा भोले सबकी मुराद पूरी करते हैं

चितरपुर : चितरपुर में बुधवार को महाशिव रात्रि पर्व को लेकर राजबांध मठ से लेकर चितरपुर शिवालय तक भगवान शंकर की बरात निकाली गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि बाबा भोले सबकी मुरादें पूरी करते हैं. इनकी पूजा – अर्चना करने से लोगों […]

चितरपुर : चितरपुर में बुधवार को महाशिव रात्रि पर्व को लेकर राजबांध मठ से लेकर चितरपुर शिवालय तक भगवान शंकर की बरात निकाली गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि बाबा भोले सबकी मुरादें पूरी करते हैं.

इनकी पूजा – अर्चना करने से लोगों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दौरान भगवान शंकर की भव्य रथ में जीवंत झांकी निकाली गयी. जिसमें कई युवकों ने भगवान व राक्षस का रूप धारण किये हुए थे.

उधर झांकी के दौरान भोले-शंकर की जयकारे भी लगाये गये. भोले बाबा का बारात बाजे – गाजे के साथ नाचते गाते हुए लोग चितरपुर सोनार मुहल्ला, काली चौक, रजरप्पा मोड़, चट्टी बाजार, बाजार टांड़, जवाहर रोड होते हुए शिवालय मंदिर पहुंचे. मौके पर आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, आजसू जिला सचिव मनोज महतो, महेश सिंह, सुनील यादव, भीम राम, जनक साव, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, खिलेश्वर लहेरी,रवींद्र वर्मा, सीडी सिंह, गौरीशंकर दांगी, नंदू पांडेय, कुलदीप सिंह, अजय केंवट, अनिल ठाकुर, अजय जायसवाल, अनिल प्रसाद, राकेश कुमार, ऋषि कुमार, राथो दांगी, अमित कुमार, ओम पोद्दार, पवन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >