जब्त वाहनों को सड़क से हटाने की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को दिया आवेदन कुजू : कुजू ओपी के समक्ष पुराना एनएच 33 के किनारे जब्त कर रखे गये वाहनों को हटाने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड प्रदेश भाजपा युवा नेता पंकज साहा के नेतृत्व में रामगढ़ एसपी किशोर कौशल से मुलाकात कर आवेदन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को […]

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को दिया आवेदन
कुजू : कुजू ओपी के समक्ष पुराना एनएच 33 के किनारे जब्त कर रखे गये वाहनों को हटाने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड प्रदेश भाजपा युवा नेता पंकज साहा के नेतृत्व में रामगढ़ एसपी किशोर कौशल से मुलाकात कर आवेदन सौंपा.
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को अवगत कराते हुए आवेदन में लिखा है कि कुजू पुलिस ने वर्षों से जब्त वाहनों को ओपी के समक्ष सड़क के किनारे रखा है. इसके कारण पुराना एनएच 33 सड़क संकीर्ण हो गयी है. इस सड़क से 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता है. सड़क अवरुद्ध होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है. सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क किनारे आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय व चिल्ड्रेन पराडाइज स्कूल भी है. प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से जब्त वाहनों को सड़क किनारे से हटाने की मांग की है. एसपी ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. आवेदन सौंपनेवालों में भाजपा जिला किसान प्रकोष्ठ मंत्री रतन प्रसाद साहू, राहुल कुमार शामिल थे. इससे पूर्व भी, जब्त वाहनों को हटाने की मांग को लेकर हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को आवेदन दियागया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >