अलीमुद्दीन को दी गयी मिट्टी मंजिल

प्रतिबंधित मांस लदे वाहन चालक की पिटाई के बाद हो गयी थी माैत अरगड्डा : मनुआ मसजिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद शुक्रवार को अलीमुद्दीन को मनुआ स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल दी गयी. गुरुवार को हुई घटना के बाद गांव में गम अाैर तनाव का माहौल था. शुक्रवार सुबह से ही […]

प्रतिबंधित मांस लदे वाहन चालक की पिटाई के बाद हो गयी थी माैत
अरगड्डा : मनुआ मसजिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद शुक्रवार को अलीमुद्दीन को मनुआ स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल दी गयी. गुरुवार को हुई घटना के बाद गांव में गम अाैर तनाव का माहौल था. शुक्रवार सुबह से ही अलीमुद्दीन के घर अानेवालों की भीड़ लगी हुई थी.
कुछ राजनीतिक दलों के लोग भी मनुआ आये थे. नमाज के बाद शव को कब्रिस्तान ले जाने के दाैरान लोग गुस्से का इजहार करते देखे गये. लोग घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में हो रहे विलंब की बात कर रहे थे. दिन दो बजे जनाजा मनुआ कब्रिस्तान पहुंचा. कब्रिस्तान में जनाजे की अंतिम नमाज के बाद अलीमुद्दीन को मिट्टी दी गयी. मौके पर भाकपा के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि रामगढ़ ही नहीं, पूरे देश में गोरक्षा के नाम पर सांप्रदायिकता फैलाने का काम किया जा रहा है.
मौके पर भाकपा राज्य सचिव केडी सिंह, महेंद्र पाठक, मंगलसिंह ओहदार, सीपीएम के राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी, भाकपा -माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, भुवनेश्वर बेदिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, शहजादा अनवर, शांतनु मिश्रा, मुकेश यादव, झामुमो के बिनोद किस्कू, चित्रगुप्त महतो, कमरूद्दीन खान, महेश ठाकुर, गीता विश्वास, जिप सदस्य ममता देवी व रजि अहमद मौजूद थे.
मनुआ में तैनात थी पुलिस : घटना के बाद पुलिस ने विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए समुचित व्यवस्था की थी. हेसला मसजिद के समीप मनुआ मोड़ के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. दोपहर में मनुआ निवासी अलीमुद्दीन के जनाजा निकालने से पूर्व जिला के उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी किशोर कौशल, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ शशि प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी विरेंद्र चौधरी, सार्जेट मेजर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, थाना प्रभारी गिद्दी राजीव कुमार सिंह, सीओ अमृता कुमारी ने क्षेत्र का दौरा किया.
भाकपा नेताओं को हेसला में हिरासत में लिया गया : भुरकुंडा मीटिंग में जा रहे भाकपा नेता साबीर अंसारी, सुजीत कुमार मिंटू व घनेनाथ चौधरी को पुलिस ने हेसला में हिरासत में ले लिया. बाद में तीनों को रामगढ़ थाना लाया गया. यहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. भाकपा नेता साबीर अंसारी सुजीत कुमार ने नाराजगी जतायी है. कहा कि पुलिस उन लोगों को अपराधी की तरह पकड़ कर थाना लायी है. वे लोग पार्टी की मीटिंग में भुरकुंडा जा रहे थे. उन लोगों को वेबजह दो घंटे तक रामगढ़ थाना में रखा गया.
घर अानेवालों की भीड़ लगी हुई थी, मनुआ कब्रिस्तान में जनाजे की अंतिम नमाज पढ़ीगयी
शहर में बंद जैसे हालात दिखे
गुरुवार को हुई घटना के बाद शुक्रवार को रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में तनाव के बावजूद हालात सामान्य रहे. किसी संगठन ने शुक्रवार को बंद का आह्वान नहीं किया था, लेकिन शुक्रवार को रामगढ़ शहर में बंद सा माहौल रहा. सुबह में दुकानें बंद थीं, लेकिन धीरे-धीरे दुकानें खुली. दुकानों व बाजार में लोग कम दिखे. वाहनों का परिचालन आम दिनों की अपेक्षा काफी कम था. इससे आम दिनों में होनेवाले व्यापार भी प्रभावित रहे. सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. एसपी किशोर कौशल स्वयं घूम-घूम कर हालात का जायजा लेते रहे. गुरुवार रात 10 बजे गांधी चौक के दामोदर पुल से नयीसराय तक मृतक के गांववालों ने हंगामा किया आैर कई वाहनों के शीशे को तोड़ दिया. एक ठेला को उलट दिया था. पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया था. इस घटना को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >