चिह्नित लोगों पर की जायेगी प्राथमिकी : डीआइजी

रामगढ़ : मनुआ निवासी अलीमुद्दीन के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में घायल अलीमुद्दीन को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. अलीमुद्दीन मारुति वैन का चालक था. उक्त जानकारी डीआइजी हजारीबाग भीमसेन टुटी ने गुरुवार […]

रामगढ़ : मनुआ निवासी अलीमुद्दीन के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में घायल अलीमुद्दीन को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. अलीमुद्दीन मारुति वैन का चालक था. उक्त जानकारी डीआइजी हजारीबाग भीमसेन टुटी ने गुरुवार को पत्रकारों से दी. उन्होंने कहा कि वैन पर प्रतिबंधित मांस लेकर गोला से रामगढ़ की ओर लाया जा रहा था. इसे बाजारटांड़ के समीप कुछ लोगों ने रोका व चालक के साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है. घटना में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है.
रामगढ़ थाना का घेराव किया गया : मारपीट में मारे जाने के विरोध में मृतक अलीमुद्दीन के परिजनों ने देर शाम रामगढ़ थाना का घेराव किया. प्रतिनिधिमंडल ने डीआइजी भीमसेन टुटी से मुलाकात कर घटना में संलिप्त दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के साथ मुआवजे की भी मांग की.
डीआइजी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया कि घटना में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. देर शाम तक काफी संख्या में ग्रामीण रामगढ़ थाना के बाहर घटना को लेकर विरोध जता रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >