जल संकट गहराया, जलापूर्ति बंद

उरीमारी : सयाल में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है. पतरातू डैम से बीते तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है. इसके कारण सयाल के ऑफिसर्स कॉलोनी, शक्ति कॉलोनी, जीएम कार्यालय, एएफएम कार्यालय, सयाल पीओ कार्यालय, माइनर्स कॉलोनी में जलापूर्ति ठप है. बताया गया कि गुरुवार को दामोदर नदी स्थित मोटर को दुरुस्त […]

उरीमारी : सयाल में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है. पतरातू डैम से बीते तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है. इसके कारण सयाल के ऑफिसर्स कॉलोनी, शक्ति कॉलोनी, जीएम कार्यालय, एएफएम कार्यालय, सयाल पीओ कार्यालय, माइनर्स कॉलोनी में जलापूर्ति ठप है.
बताया गया कि गुरुवार को दामोदर नदी स्थित मोटर को दुरुस्त कर किसी तरह पानी की सप्लाई शुरू की गयी है. माइनर्स कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों में 10-15 दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति की जा रही थी. फिलहाल डैम का पानी बंद हो जाने से स्थिति और बिगड़ गयी है.
इधर, सयाल के काली मंदिर स्थित पानी का लेयर नीचे चले जाने के कारण वन-बी स्टाफ कॉलोनी समेत वन-सी व जमुरिया बाजार में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है. इन कॉलोनियों में दो-तीन दिनों के अंतराल पर पानी मिल पा रहा है. बताया गया कि समरसेबुल बोरिंग की क्षमता काफी कम है. यहां पर अगर 65 एचपी का समरसेबल मोटर लगाया जाये, तो पानी की परेशानी दूर हो जायेगी. प्रबंधन भी इस पर विचार कर रहा है.
बताया गया कि दो नये समरसेबुल बोर होल के लिए जीएम कार्यालय से नया प्रस्ताव बना कर मुख्यालय रांची को भेजा जा रहा है. गुरुवार को महाप्रबंधक प्रकाश चंदा ने सयाल सिविल विभाग के कर्मियों को कार्यालय बुलाकर स्थिति की जानकारी ली. महाप्रबंधक ने सीसीएल सौंदा में पतरातू डैम के पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने व मरम्मत कार्य शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >