उग्रवादियों की गोलीबारी के बाद 18 घंटे काम बंद

उरीमारी : हजारीबाग जिले के उरीमारी ओपी अंतर्गत न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में सोमवार रात 9.30 बजे 10-12 की संख्या में आये वरदीधारी उग्रवादियों ने खदान के अंदर घुस कर आउटसोर्सिंग कंपनी की हाइवा गाड़ियों पर एके-47 से गोलियां बरसायी. इस दौरान ऑपरेटरों को पहले उतार दिया गया था. बताया गया कि पांच हाइवा डंपरों […]

उरीमारी : हजारीबाग जिले के उरीमारी ओपी अंतर्गत न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में सोमवार रात 9.30 बजे 10-12 की संख्या में आये वरदीधारी उग्रवादियों ने खदान के अंदर घुस कर आउटसोर्सिंग कंपनी की हाइवा गाड़ियों पर एके-47 से गोलियां बरसायी. इस दौरान ऑपरेटरों को पहले उतार दिया गया था. बताया गया कि पांच हाइवा डंपरों के सामने के शीशे पर करीब 17 गोलियां चलायी.
उग्रवादियों ने एक ऑपरेटर की पिटाई भी की. उग्रवादियों ने फोन नंबर देते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी से काम शुरू करने से पहले बात करने को कहा. इसके बाद उग्रवादियों का दस्ता मोटरसाइकिल से ही भुरकुंडुवा टोला के पास पुलिस पिकेट से सटे आउटसोर्सिंग कंपनी के अस्थायी कैंप के बाहर हवाई फायरिंग की. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. तत्काल उरीमारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम घटना स्थल पहुंची. लेकिन तब तक उग्रवादी असवा की ओर भाग गये थे. पुलिस ने घटना स्थल से खोखा बरामद किया है. इधर, घटना के बाद खदान में भय के कारण कामकाज बंद हो गया. मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे बड़कागांव डीएसपी केके महतो व उरीमारी थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने पुलिस बल की तैनाती कर काम को शुरू कराया. 18 घंटे तक काम ठप रहा. इधर, देर शाम को उरीमारी पहुंचे हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे ने घटना स्थल का दौरा किया.
एसपी ने कहा कि यह टीपीसी उग्रवादियों की कार्रवाई है. इस घटना को पैसा वसूली के लिए दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है. स्थानीय पुलिस एसएसबी जवानों के साथ मिल कर छापामारी अभियान चला रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. घटना के बाबत थाने में लिखित मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अब इस आउटसोर्सिंग कंपनी को सुरक्षा देने के लिए पिकेट के अलावा एसआइएसफ के जवानों की स्थायी तैनाती की जायेगी. मालूम हो कि मई 2017 से बीजीआर कंपनी द्वारा न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में कामकाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >