सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना पोचरा ओवरब्रिज फोरलेन पर हुई. यहां विपरीत दिशा से जा रहे 10 चक्का ट्रक (एपी07टीबी-6039) अज्ञात ट्रेलर से टकरा […]

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना पोचरा ओवरब्रिज फोरलेन पर हुई.
यहां विपरीत दिशा से जा रहे 10 चक्का ट्रक (एपी07टीबी-6039) अज्ञात ट्रेलर से टकरा गया. ट्रक चालक नारायण रेड्डी व उपचालक के नागराज गंभीर रूप से घायल हो गये. दूसरी घटना कोरिया घाटी मोड़ के समीप हुई. घटना में डिजायर कार (जेएच01बीजेड-0417) ने विपरीत दिशा से आ रही टाटा सवारी गाड़ी (जेए02वाई-6806) को टक्कर मार दी. इसमें चतरा डीएसपी ऑफिस में कार्यरत राजेश कुमार मामूली रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >