खुशबू के साथ नदी में स्नान करने गयी थी जालो
गोला : गोला थाना क्षेत्र के बड़की हेसल निवासी जालो कुमारी (20 वर्ष, पिता बलकू बेदिया) आैर हरीडीह निवासी खुशबू कुमारी (पिता सिदिया बेदिया) की सिकिदिरी नदी में डूबने से मौत हो गयी.
ताया जाता है कि जालो अपने मामा ठाकुरदास बेदिया की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 13 जून को होटाक गयी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन के साथ जालो लोगदीन में गुंदलीटोला अनगड़ा चली गयी. इसके बाद, वहां से वह 15 जून को अपनी बड़ी बहन के घर नगड़ाबेड़ा सिकिदिरी चली गयी. इसके बाद, इसी दिन शाम लगभग चार बजे अपने छोटे मामा की साली खुशबू कुमारी के साथ नहाने के लिए नदी चली गयी.
नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. शुक्रवार को जालो के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में कर दिया गया. बताया जाता है कि जालो कुमारी सीपीसी इंटर कॉलेज, कामता से वर्ष 2016 में इंटर पास की थी.
