20 लोगों को मिलेगी नौकरी

कुजू : आशा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शुरू कराने को लेकर सीसीएल कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ वीरेंद्र चैधरी, कुजू ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत, तोपा पीओ एके सिंह, प्रबंधक पीके सिन्हा, खान प्रबंधक परशुराम सिंह, आशा आउटसोर्सिंग कंपनी के […]

कुजू : आशा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शुरू कराने को लेकर सीसीएल कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ वीरेंद्र चैधरी, कुजू ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत, तोपा पीओ एके सिंह, प्रबंधक पीके सिन्हा, खान प्रबंधक परशुराम सिंह, आशा आउटसोर्सिंग कंपनी के अभय जैन सहित रैयत विस्थापित मोरचा के प्रतिनिधि शामिल हुए.

बैठक के दौरान आशा आउटसोर्सिंग कंपनी के सदस्य ने 30 लोगों को नौकरी पर रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कार्य में जैसे-जैसे मशीन केबढ़ेगी, उसके अनुसार और लोगों को नौकरी पर रखा जायेगा.

रैयत विस्थापित मोरचा का कहना था कि पुराने 105 कामगारों में से जो 30-40 कामगार रैयत विस्थापित हैं, उन्हें तत्काल नौकरी पर नियुक्त किया जाये. कंपनी के काम व मशीन बढ़ने के साथ ही जरूरत के अनुसार रैयत विस्थापित कमेटी की अनुशंसा पर बचे और लोगों को नौकरी पर रखा जायेगा.

सर्वसम्मति से तत्काल 20 रैयतों को नौकरी पर रखने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद सभी लोगों ने तोपा परियोजना पहुंच कर आउटसोर्सिंग का कार्य चालू कराया. बैठक में रामभजनलाल महतो, बालेश्वर महतो, गुप्तेश्वर करमाली, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू,असगर अली, पुरण गंझू, जियारत अंसारी, शमशेर आलम, अरशद अंसारी, मंगू मांझी, उमेश रविदास, मो शाहिद, महेश रविदास, छोटन करमाली, नरेश करमाली, उत्तम कुमार, सहदेव प्रसाद, छोटू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >