मांडू : प्रखंड मुख्यालय मांडू में बुधवार को तीन दिवसीय कृषि मेला सह प्रखंड कृषि जागृति अभियान 2017 प्रारंभ किया गया. मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव दिगेश्वर तिवारी समेत जिला गव्य विकास पदाधिकारी विनोद सिन्हा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी एम कनौजिया, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ उपेंद्र सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विश्वेंदू ने भाग लिया.
मुख्य अतिथि ने किसानों को अपनी आय बढ़ाने करने के लिए पशुपालन को बेहतर विकल्प बताया. जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने पशुओं के बीच होने वाले रोग से बचाने के लिए लोगों को कई सुझाव दिये. मत्स्य पदाधिकारी ने मछली पालने का तरीका व इसके रख रखाव को लेकर किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. तीन बीपीएल लाभुकों के बीच गाय का वितरण किया गया. मौके पर सुदीप्ता बरियार, डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ विमला सिन्हा, डॉ राजीव, डॉ प्रमोद, राम निवासन, रीमा मुसहर, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिन्हा, अनिल सिंह मौजूद थे.
