एजेकेएसएस की शाखा कमेटी का पुनर्गठन
केदला : सीसीएल की बसंतपुर वाशरी में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने गुरुवार को शाखा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ यूनियन के सचिव सतीश सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी सह बीस सूत्री जिला अध्यक्ष तिवारी महतो, यूनियन के हजारीबाग एरिया सचिव मदन महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य किशुन महतो, बसंतपुर मुखिया निर्मल महतो उपस्थित थे.
यूनियन के सचिव सतीश सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार की नीति गलत है. इसका विरोध किया जायेगा. वह सीएमपीएफ को इपीएफ में विलय करने जा रही है. 19 से 21 जून को होनेवाली कोल इंडिया में हड़ताल को सफल बनाया जायेगा. तिवारी महतो ने कहा कि अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ मजदूरों के अधिकार के लिए किसी हद तक जाने के लिए तैयार है.
इस दौरान केदला बसंतपुर वाशरी शाखा की पुरानी कमेटी भंग कर दी गयी. सर्वसम्मति से नयी कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद गुप्ता, सचिव अजय राम, सह सचिव सुरेश महतो, देवानंद गुप्ता, कलेश्वर रजवार, मो हुसैन, उपाध्यक्ष परेशनाथ महतो, नेपाल चंद भगत, बासदेव महतो, तेजू महतो, संगठन सचिव धनेश्वर राम, राधेश्याम राम, लक्ष्मण महतो, कोषाध्यक्ष इंद्रनाथ महतो, कृष्णा राम, महेंद्र राम का चयन किया गया.
कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष गुप्ता, महादेव महतो, धनेश्वर, बालेश्वर महतो, विरेंद्र बैठा, संजय, महावीर, खेम नारायण, बलकू, झमन महतो, सहदेव महतो, प्रेम, सुदामा, प्यारे महतो, रशिया मांझी, चुनू को रखा गया. माैके पर हेमलाल महतो, बासदेव महतो, पंकज कुमार महतो, गुड्डू सिंह, जय किशोर महतो, धर्मेंद्र, ए कुमार, सत्यनारायण, अगम चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य किशुन महतो ने की. संचालन अजय राम ने किया.
