पाटन. प्रखंड के किशुनपुर स्थित काली मंदिर परिसर में सवर्ण समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बलराम उपाध्याय ने की. संचालन विनोद उपाध्याय ने किया. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी बिल के घोर निंदा की गयी. साथ यूजीसी बिल के खिलाफ 31 जनवरी को पाटन मुख्यालय से आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया गया. पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय से आक्रोश रैली निकाली जायेगी. जो विभिन्न मार्गों से होते हुए किशुनपुर पहुंचेगी. मौके पर पूर्व मुखिया संघ के जिला संरक्षक राकेश दुबे, प्रकाशचंद द्विवेदी, मनोज मिश्रा, विकास उपाध्याय, संतोष पांडेय, सुमन सिंह, अजय सिंह, उमेश सिंह, बागेंद्र दुबे, चीनी उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, महेंद्र पांडेय, गोपाल दुबे, ध्रुव द्विवेदी, बबलू उपाध्याय, बदेश शुक्ला, शेखर दादा, संजय उपाध्याय, कात्यायन उपाध्याय, संतोष दुबे, प्रदीप सिंह, दानी दुबे समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.
यूजीसी के विरोध में युवकों ने की बैठक,जुलूस निकालने का निर्णय
यूजीसी के विरोध में युवकों ने की बैठक,जुलूस निकालने का निर्णय
