हुसैनाबाद: मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में चला गया युवक, हाड़ही नदी में डूबने से मौत

हुसैनाबाद के हाड़ही नदी में मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय उदय राम की डूबने से मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इलाके में शोक की लहर है।

हुसैनाबाद. नगर पंचायत क्षेत्र के गुलाबबाग स्टेडियम के समीप हाड़ही नदी में मंगलवार की शाम मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान दाता नगर निवासी उदय राम (40) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार उदय राम मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर से मछली पकड़ने के लिए हाड़ही नदी गया था. मछली पकड़ने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया. करीब दो घंटे बाद शाम सात बजे स्थानीय लोगों की नजर नदी में डूबे युवक पर पडी. लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी समेत कई वार्ड पार्षद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. देर शाम होने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका. पुलिस के अनुसार बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >