पाटन. थाना क्षेत्र के शोले – भुड़वा मुख्य मार्ग स्थित नहर पर तेजन मियां के घर के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे अज्ञात वाहन धक्का मार दिया. इस घटना में 35 वर्षीय युवक लालबिहारी पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.मृतक लालबिहारी पासवान पाटन थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव का रहने वाला था. वह शुक्रवार को घर से शोले इलाज कराने गया था. वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मारकर फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पाटन पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस परिजनों को शव सौंप दिया.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
