पांकी में योगी आदित्यनाथ की होगी सभा : डॉ मेहता

पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि 11 नवंबर को पांकी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होगी.

मेदिनीनगर. पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि 11 नवंबर को पांकी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होगी. इसके अलावा आठ नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जनसभा होगी. उन्होंने बताया कि डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम शुक्रवार को तरहसी प्रखंड के मनगड़िया मैदान होगा. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 11 नवंबर को पांकी के सिंचाई मैदान में होना है. दोनों भाजपा के स्टार प्रचारक हैं. कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. पांकी विधानसभा जनता व कार्यकर्ताओं में उत्साह है. भाजपा प्रत्याशी डा मेहता ने बताया कि पांकी विधानसभा में भाजपा की लहर है. भाजपा के पक्ष में मतदाता मन बन चुके हैं. जनता के आशीर्वाद से पांकी विस क्षेत्र अप्रत्याशित जीत होगी. उन्होंने पांकी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से काफी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >