कोरोना काल में बाहर से आये मजदूरों को मिल सकेगा काम

कोरोना काल में जो हुनरमंद लोग वापस अपने इलाके में लौटे हैं, उन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर : कोरोना काल में जो हुनरमंद लोग वापस अपने इलाके में लौटे हैं, उन्हें रोजगार का बेहतर अवसर मिले. इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता के साथ काम शुरू कर दिया गया है. कोयल अाजीविका एप्रैल पार्क चैनपुर में स्थित है.

इससे जुड़े सखी मंडल के सदस्यों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि उनमें दक्षता आये. स्वावलंबन के दिशा में आगे बढ़े और बाजार के मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार किये जा सके. इससे रोजगार के साथ-साथ पलामू की ब्रांडिंग भी होगी. तय किया गया है कि इस कार्य में पलामू जिला प्रशासन, पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहयोग से काम करेगी.

बताया गया कि कैसे बाजार के मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार हो. इसके लिए चेंबर जिला प्रशासन को प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध करायेगी. प्रस्ताव मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर क्या-क्या किया जा सकता है.

इसे ध्यान में रखकर एक विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार होगा और उस अनुरूप कार्य होगा. इसे लेकर मंगलवार को परिसदन के सभागार में उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पलामू चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने भी भाग लिया.

Also Read: Jharkhand Byelection Date 2020 : दुमका व बेरमो सीट पर उपचुनाव 3 को, JMM से बसंत व BJP से लुईस हो सकते है उम्मीदवार, देखें राज्य की अन्य खबरें

इसके लिए मजदूरों का डाटा तैयार किया जा रहा है. बैठक में श्री शंकर ने कहा कि अभी त्योहार व ठंड का मौसम आ रहा है. इसे ध्यान में रख कर उत्पाद तैयार करना होगा.

इस दौरान श्री शंकर ने पार्क के समीप उत्पाद की बिक्री के लिए एक स्टोर भी खोले जाने का सुझाव दिया. बैठक में डीपीएम विमलेश शुक्ला, जिला योजना पदाधिकारी शाहिद अहमद, नीति आयोग के एडीएफ अक्षय, चेंबर के कृष्णा अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >