बाइक दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

बाइक दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

सतबरवा. पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में महिला नसीमा खातून की मौत हो गयी. जबकि उसका पति अशरफ अंसारी घायल हो गया. बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गयी. मृतका सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव के रहने वाली थी. घायल अशरफ अंसारी सतबरवा के बारी स्थित मिडिल स्कूल के शिक्षक है. जानकारी के अनुसार नसीमा खातून व अशरफ अंसारी बच्ची के साथ शाहपुर से घर झाबर लौट रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा के समीप अपना ढाबा के पास बुलेट ने उनके बाइक में धक्का मार दिया. जिससे नसीमा खातून की घटनास्थल पर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया. जांच करने के बाद चिकित्सकों ने नसीमा खातून को मृत घोषित कर दिया. जबकि शिक्षक अशरफ अंसारी का इलाज करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.अशरफ अंसारी ने बताया कि बेटी को गमछा से कमर में बांध रखा था, जिसके कारण वह बच गयी. सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >