निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत

निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत

मेदिनीनगर. शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षदों का स्वागत हुआ. नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह व सभी वार्ड पार्षदों का स्वागत किया. मेयर व डिप्टी मेयर अपने कक्ष में पहुंचे. इसके बाद सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ. नगर निगम कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मियों ने बुके देकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया. मेयर अरुणा शंकर ने डिप्टी मेयर मनोज सिंह व सभी वार्ड पार्षदों को अंग वस्त्र व डायरी भेंटकर सम्मानित किया.इसके बाद डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने भी मेयर व सभी पार्षदों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इस तरह सम्मान समारोह में वार्ड पार्षदों ने भी मेयर व डिप्टी मेयर को सम्मानित किया. इसके अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, अजय कुमार तिवारी, अरविंद प्रसाद,राजेश गुप्ता, छोटू सिन्हा, सोमेश सिंह सहित कई लोगों ने मेयर, डिप्टी मेयर को गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. स्वागत समारोह में नगर निगम के प्रधान सहायक, धीरज कुमार,सीओ राजन सिंह, रीपी कुमारी, जयगोविंद मेहता, नीरज कुमार,सफाई जमादार इस्तेयाक साह, पाइप लाइन इंस्पेक्टर छोटे लाल गुप्ता, सीआरपी सावित्री, ज्योति सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >