शनिवार को निगम के जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ. डिप्टी मेयर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनोज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अभार यात्रा निकाली. नगर निगम कार्यालय से आभार यात्रा शुरू हुआ, जो शहरी क्षेत्र के सभी मुहल्लों में भ्रमण किया. सुसज्जित वाहन पर अपने समर्थकों के साथ सवार डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने निगम क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षदों ने अपना समर्थन देकर उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे बखूबी निभायेंगे. आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में वह तत्परता पूर्वक कार्य करेंगे.नगर निगम में शामिल नये क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जायेगी. लोगों को बुनियादी सुविधा सहज रूप में उपलब्ध हो इस दिशा में सार्थक प्रयास किया जायेगा. जनहित के कार्यों के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे. आभार यात्रा में पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टु सिंह, वार्ड पार्षद अमित सिंह उर्फ मिनी सिंह, अनूप सिंह, साहेब सिंह, नवीन प्रसाद,नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू, पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार अकेला, उदय सिंह, मिथिलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह उर्फ स्वीटी सिंह, राजू राम, इंद्रदेव राम सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने समर्थकों के साथ निकाली आभार यात्रा
डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने समर्थकों के साथ निकाली आभार यात्रा
