पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर ने 35 वार्ड पार्षदों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कीं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के निर्देश पर शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. अरुणा शंकर और वार्ड पार्षदों को पलामू की कमिश्नर कुमुद सहाय ने शपथ दिलाईं.
प्रमंडलीय आयुक्त ने दिलाई शपथ
महापौर के शपथ ग्रहण के साथ ही समारोह का औपचारिक आरंभ हुआ. इसके बाद नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी क्रमवार शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई. शपथ लेते ही सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया.
35 वार्ड पार्षदों ने भी ली शपथ
मेदिनीनगर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 35 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों ने नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की बात कही. समारोह के दौरान नगर निगम के नए जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखा गया. पार्षदों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.
डिप्टी मेयर चुनाव में वार्ड पार्षदों शामिल
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम के डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. प्रशासन की ओर से बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह नियमों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जा रही है. इस दौरान सभी पार्षदों की उपस्थिति में डिप्टी मेयर के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में पोटका के दो दोस्तों का कमाल, 10 बीघे में की तरबूज की खेती
प्रशासन की ओर से की गई थी पूरी तैयारी
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. सभागार में जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध भी किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के नए जनप्रतिनिधियों के शपथ लेने के बाद अब नगर निगम के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद नगर निगम की नई कार्यकारिणी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में एसआईआर की तैयारी तेज, घर-घर जाएंगे बीएलओ
