नगर परिषद कार्यालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत

नगर परिषद कार्यालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत

विश्रामपुर. सोमवार को विश्रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद शपथ ग्रहण के बाद कार्यालय पहुंचे. कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष तारा देवी व वार्ड पार्षदों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. औपचारिक बातचीत में अध्यक्ष गीता देवी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया.इस दौरान कामकाज की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है.सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. भ्रष्टाचार मुक्त शासन व न्याय के साथ नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >