जंग से कमजोर हुआ जलमीनार का सपोर्टिंग ढांचा, ग्रामीणों ने विभाग से कहा- अब और इंतजार नहीं

पलामू में जर्जर जलमीनार ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रही है. जंग लगे ढांचे और खराब तारों से लगातार खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

पलामूः चैनपुर प्रखंड की महुगांवा पंचायत के सोनपुरवा गांव स्थित हरिजन टोला में जर्जर जलमीनार ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है. करीब एक हजार से अधिक आबादी वाले इस इलाके के बीचोंबीच स्थित जलमीनार के लोहे के सपोर्टिंग एंगल और ढांचे में जगह-जगह जंग लग गयी है. जलमीनार से जुड़े तार भी खराब स्थिति में हैं. लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार जर्जर होती जा रही है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

जलमीनार के पास से गुजरने में बना रहता है खतरा

जलमीनार की जर्जर स्थिति को देखकर ग्रामीणों में कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के लोहे के हिस्से कमजोर हो चुके हैं. यदि इसका कोई हिस्सा टूटकर नीचे गिरता है, तो उसकी चपेट में आने से गंभीर हादसा हो सकता है. आबादी के बीच जलमीनार होने के कारण खतरा और बढ़ गया है. इसके आसपास ग्रामीणों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है. पानी लेने के लिए भी लोग यहां पहुंचते हैं. ऐसे में जर्जर ढांचे के नीचे से गुजरते समय ग्रामीणों को हमेशा अनहोनी की चिंता सताती रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को किसी दुर्घटना के बाद जागने के बजाय पहले ही जलमीनार की स्थिति की जांच करानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- टोटो में किराना दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

विभाग को गंभीरता से लेने की जरूरत

ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार का नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण लोहे के हिस्सों में तेजी से जंग फैल रही है. खराब तारों की वजह से भी खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने जलमीनार की तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्सों को दुरुस्त करने, खराब तारों को बदलने और आसपास सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी आबादी की सुरक्षा को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है. समय रहते जलमीनार की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो किसी भी समय जर्जर हिस्सा टूटकर गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >