तीन साल बाद जलमीनार का बदला गया मुख्य वाल्व, आज से होगी जलापूर्ति

तीन साल बाद जलमीनार का बदला गया मुख्य वाल्व, आज से होगी जलापूर्ति

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के जिला स्कूल मैदान स्थित जलमीनार का मुख्य सुलिस वाल्व बदल दिया गया है. नगर निगम प्रशासन ने खराब वाल्व बदलने के लिए 30 अप्रैल से कार्य शुरू कराया था. पुराने खराब वाल्व को हटाकर नया सुलिस वाल्व लगाया गया. इस दौरान पांच दिनों तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रही. नगर निगम के कनीय अभियंता अवध कुमार और पाइप लाइन इंस्पेक्टर छोटे लाल गुप्ता की देखरेख में कर्मियों ने कार्य पूरा किया. अब मंगलवार से पोषक क्षेत्र में सुबह छह बजे से जलमीनार से जलापूर्ति शुरू होगी. बताया गया कि पिछले तीन वर्षों से इस जलमीनार का मुख्य सुलिस वाल्व खराब था. उस समय शहरी जलापूर्ति योजना का संचालन पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधीन था. एक जनवरी 2025 से नगर निगम प्रशासन ने योजना को हैंडओवर लेकर संचालन शुरू किया. इसके करीब 16 माह बाद निगम प्रशासन ने सुलिस वाल्व बदलने की कार्रवाई की. वाल्व खराब रहने के कारण जलापूर्ति अनियमित हो रही थी. पोषक क्षेत्र में सीधी जलापूर्ति की जा रही थी, जिससे लोगों को समय पर शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा था. तकनीकी खराबी दूर कराने के लिए उपभोक्ताओं ने नगर निगम प्रशासन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कई बार आवेदन भी दिया था. इसके बावजूद लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.

विशेष : जिला स्कूल जलमीनार से जिला स्कूल रोड, नावाहाता, शिवाजी मैदान रोड, बाजार क्षेत्र, जैन मंदिर रोड, आढ़त रोड और सुभाष चौक के आसपास के इलाकों में जलापूर्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >