लीड..भीम बराज से कोयल मुख्य नहर में छोड़ा गया पानी, किसानों में खुशी

उत्तर कोयल परियोजना अंतर्गत भीम बराज से पानी छोड़े जाने से हुसैनाबाद अनुमंडल के किसानों को बड़ी राहत मिली है.

खरीफ फसल को मिलेगा लाभ फोटो 26 डालपीएच- 5 प्रतिनिधि : मोहम्मदगंज उत्तर कोयल परियोजना अंतर्गत भीम बराज से पानी छोड़े जाने से हुसैनाबाद अनुमंडल के किसानों को बड़ी राहत मिली है. गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दायीं मुख्य कोयल नहर में पानी छोड़ा गया, जिससे किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई का अवसर मिला. लंबे समय से नहर का लाइनिंग कार्य अधूरा पड़ा था, जिसमें लगी बड़ी मशीनें नहर में पानी छोड़ने में बाधक बन रही थीं. यह कार्य बेपकोस लिमिटेड द्वारा पेटी कांट्रेक्ट के तहत कमला आदित्य से कराया जा रहा है, जो चार वर्षों से अधूरा है. विभागीय दबाव के बाद आखिरकार सोनबरसा व जपला से मशीनें हटाई गयी, जिससे नहर में पानी का प्रवाह शुरू किया जा सका. किसानों ने समय पर पानी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है, वहीं कंपनी पर किसानों के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कंपनी जल्दबाज़ी में अधूरा कार्य कर भागना चाहती है, जबकि यह परियोजना केंद्र सरकार के जल आयोग की महत्वपूर्ण राशि से संचालित है. 271 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी रहेगा अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल नहर में 271 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी रहेगा, जो हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंडों के लिए पर्याप्त है. एक जुलाई के बाद पानी की मात्रा बढ़ाई जायेगी, जिससे बिहार के किसानों को भी सिंचाई का लाभ मिलेगा. सिंचाई विभाग द्वारा आरडी संख्या 64 सिमरसोत, आरडी 30 पचपोखरी और आरडी 44 के फाटकों को खोला गया है. इससे हुसैनाबाद अनुमंडल के किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई में सीधा लाभ मिलेगा. अभियंताओं ने आश्वासन दिया है कि आवश्यकता होने पर नहर में पानी की मात्रा और बढ़ायी जायेगी और तटबंध की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जायेगा. किसानों ने उम्मीद जतायी है कि समय पर पानी मिलने से इस बार खरीफ फसल की पैदावार सौ प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >