रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर टाउन हॉल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

हुसैनाबाद. लोकसभा चुनाव में नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सह पलामू डीसी के निर्देश पर टाउन हॉल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की स्कूली छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. मौके पर हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सन्नी ने बताया कि नगर क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को रंगोली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. 13 मई को देश के इस महापर्व में खुद भी मतदान करें व अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. रंगोली में पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो…स्लोगन लिखे हुए. मौके पर मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में सिटी मैनेजर राकेश कुमार, हिमानी बाड़ा, रविकांत पटेल, विकास कुमार, उमेंद्र ठाकुर समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >