पलामू के तोलरा में चोरों का आतंक, एक साल में 24 से ज्यादा चोरी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने की पंचायत

पलामू के तोलरा गांव में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण परेशान हैं. एक साल में दो दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने आपात बैठक की. अब डीसी-एसपी से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया गया है.

पलामू. रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. चोरी की घटनाओं पर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने शुक्रवार को तोलरा स्थित विष्णु मंदिर परिसर में आपात बैठक की. बैठक में तोलरा और लालगढ़ पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान लगातार हो रही चोरी और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई गई.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

ग्रामीणों ने रेहला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चोरी की घटनाओं के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील तिवारी के घर चोरी की घटना के बाद तोलरा स्टेशन से तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उन्हें छोड़ दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

ये भी पढ़ें: पाटन में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, गांव-गांव में स्थापित हुईं प्रतिमाएं; बाजारों में रही रौनक

एक साल में दो दर्जन से अधिक चोरी का दावा

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान अकेले तोलरा गांव में दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों का दावा है कि अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने कहा कि लगातार चोरी की घटनाओं और मामलों का उद्भेदन नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ रहा है. उन्होंने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर : इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में खाने में कीड़े-कांच मिलने पर छात्रों का हंगामा, धरने पर बैठे; प्रशासन ने लिए सैंपल

डीसी-एसपी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बैठक में निर्णय लिया गया कि चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पलामू उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से करेगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने और कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोहित तिवारी, लालगढ़ मुखिया धर्मेंद्र चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सूरजमल राम, तुलसी तिवारी, पूर्व पंसस रासबिहारी तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, सूर्यदेव तिवारी, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >