विश्रामपुर, पांडू व उंटारी रोड में विजय जुलूस

पांडू. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला.

विश्रामपुर, पांडू. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. इसमें विधायक श्री सिंह ने भाग लिया. विजय जुलूस विश्रामपुर, पांडू व उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण किया. विधायक श्री सिंह ने विजय जुलूस के दौरान क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया और चुनाव में जीत के लिए उनके प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन पर भरोसा किया है उस पर वह खरा करने का प्रयास करेंगे. इधर उंटारी रोड प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और जीत की खुशी का जश्न मनाया. मौके पर रितुराज मिश्रा, रमेश चौबे, सिराजुदीन अंसारी, सत्येंद्र यादव, संजय उपाध्याय, अनिल ठाकुर, संजय कुमार, फिरोज खान, पांडू के हरिनाथ चंद्रवंशी, सुरेश पासवान, दीनानाथ पासवान, गोविंद सिंह, इरफान अंसारी,जवाहर पासवान सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >