हरिहरगंज: प्रखंड के कौवाखोह स्थित होटल मधुवन परिसर में रविवार को यूजीसी के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज एकता मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता अविनाश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने की.
बैठक में स्वर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के यूजीसी के नये निर्णय का विरोध किया. वक्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से समाज में असंतोष है. उन्होंने एससी-एसटी से जुड़े नये नियमों का भी विरोध करते हुए सरकार से फैसलों पर पुनर्विचार करने की मांग की.
बैठक में अंबुज सिंह, धनंजय सिंह, प्रमोद सिंह, प्रिंस सिंह, मनीष सिंह, कृष्णा सिंह, शंभु सिंह, अमित सिंह, महाराणा सिंह, सुदय सिंह, अनिल सिंह, संजीत सिंह, चंदन सिंह, प्रियांशु सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे.
